bollywood hollywood movies: January 2018

Monday, 29 January 2018

Redmi 5 का एक और दमदार वेरिएंट लॉन्च, पढ़िए क्या है खास

चीन की अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने दिसंबर में अपने बजट स्मार्टफोन रेडमी 5 (Redmi 5) को लॉन्च किया था. उस समय कंपनी ने इस फोन 2 GB और 3 GB रैम के साथ पेश किया था.

 चीन की अग्रणी मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने दिसंबर में अपने बजट स्मार्टफोन रेडमी 5 (Redmi 5) को लॉन्च किया था. उस समय कंपनी ने इस फोन 2 GB और 3 GB रैम के साथ पेश किया था. 2 GB रैम वाले रेडमी 5 में 16 GB की इंटरनल स्टोरेज है और 3 GB रैम वाले फोन में 32 GB मेमोरी है. अब कंपनी ने इसका एक और वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. इस वेरिएंट में ज्यादा रैम है.

वेरिफिकेशन में बदलाव नहीं
कंपनी का दावा है कि नया वर्जन गेम खेलने और वीडियो पर पहले से भी अच्छा रिस्पांस देगा. नए फोन में 4 GB की रैम दी गई है लेकिन इसकी मेमोरी 3 GB रैम वाले फोन जितनी ही है. Xiaomi Redmi 5 के नए 4 GB रैम वाले वेरिएंट में 32 GB स्टोरेज है. इसे चीन में शाओमी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है. यह फोन ब्लैक, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा. इसके अलावा इसके अन्य वेरिफिकेशन में बदलाव नहीं किया गया है.

10,000 रुपए हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो चीन में 1,099 युआन (करीब 11,000 रुपए) रखी गई है. भारत में यह कब लॉन्च होगा अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है. जानकारों को उम्मीद है भारतीय बाजार में यह करीब 10,000 रुपए में लॉन्च हो सकता है. रेडमी 5 में 5.7 इंच की 720x1440 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली एचडी डिस्प्ले है. इसमें स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है. इसकी मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.

3300 mAh की दमदार बैटरी
फोन में 12 MP का रियर और 5 MP का फ्रंट कैमरा है. 3300 mAh की दमदार बैटरी है. इस फोन में ब्यूटीफाई 3.0 एप दिया गया है, जिसके जरिए पोर्ट्रेट इमेज को बेहतर करने का दावा किया गया है. रेडमी 5 में 3300 mAh बैटरी है. फोन एंड्रायड 7.1 नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है.

Fabricated City (2017) Full Dual Audio

http://www.indishare.me/816q3tr5j277 

Thursday, 18 January 2018

NEW LAUNCH : देश का सबसे सस्ता फोन, Nokia 3310 को देगा टक्कर!



मोबाइल निर्माता कंपनी वीवा (Viva) ने भारतीय बाजार में अपना पहला फीचर फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि लॉन्च किया गया Viva V1 भारत का सबसे सस्ता फोन है. दरअसल वीवा एक स्टार्टअप कंपनी है, जिसने Viva V1 नाम से अपना पहला फोन लॉन्च किया है. इस फोन की कीमत 349 रुपए है. इस फोन में कंपनी ने 650mAh की बैटरी दी है. यदि आप एक बार चार्ज करने के बाद लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने वाला कोई फोन लेना चाहते हैं तो Viva V1 आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
15 दिन तक स्टैंडबाय बैकअप
कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 15 दिन तक स्टैंडबाय बैकअप देती है. ब्लू ऑरेंज कलर में पेश किए गया यह फोन मोबाइल उपभोक्ताओं को कम कीमत में बेहतर तकनीक देने के वादे के साथ आया है. फिलहाल इस फोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज (www.shopclues.com) से खरीद सकते हैं. फोन के फीचर और कीमत जानने के बाद तो यही लग रहा है कि कंपनी ने फोन को ऐसे उपभोक्ताओं को फोकस करते हुए लॉन्च किया है जो फोन कॉल या मैसेज जैसी बुनियादी जरूरत के लिए प्रयोग करते हैं.



'स्नेक गेम' खेलने की याद होगी ताजा
भारत के सबसे सस्ते फीचर फोन वीवा वी1 में 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले और कीपैड दिया गया है. कंपनी की तरफ से बताया गया कि डिस्प्ले में इस्तेमाल की गई तकनीक के कारण दिन या रात में किसी भी वक्त इसकी स्क्रीन को स्पष्ट देखा जा सकता है. वीवा वी1 में वाइब्रेटर, एफएम रेडियो और टॉर्च देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की गई है. आप यदि यह गेम खरीदते हैं तो 'स्नेक गेम' खेलने की आपकी याद ताजा हो जाएगी.
कंपनी ने 349 रुपए में वीवा वी1 में तमाम फीचर देने की कोशिश की है. कम कीमत में मिलने वाले ये सभी फीचर आपको पसंद आ सकते हैं. वीवा वी1 सिंगल सिम 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है. एसएमएस, फोनबुक, कैल्कुलेटर, कैलेंडर जैसे कई विकल्प इस फोन में दिए गए हैं. वीवा वी1 खरीदने के साथ ही आपको 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है. इसके बाद कंपनी का 1.44 इंच के डिस्प्ले में इस तरह के अन्य मोबाइल भी उतारने का मन है.

एक नजर में फीचर
  • 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले
  • वाइब्रेटर, एफएम रेडियो और टॉर्च
  • सिंगल सिम 2जी नेटवर्क सपोर्ट
  • एसएमएस, फोनबुक, कैल्कुलेटर, कैलेंडर
इस रेंज के अन्य फोन
  • रॉकटेल आर1280- कीमत 399 रुपए
  • स्मार्टवन एस2- कीमत 609 रुपए
  • इंटेक्स ईको बीट्स - कीमत 690 रुपए
  • जियो फीचर फोन- कीमत 1,740 रुपए

Friday, 12 January 2018

स्मार्टफोन यूजर्स रहें सावधान! खतरे में हैं आपके बैंक अकाउंट्स, जरूर पढ़ लीजिए


 स्मार्टफोन में नए-नए अपडेट तो रोजाना आते हैं. रोज नए ऐप्स भी आ रहे हैं और स्मार्टफोन यूजर बिना सोचे-समझे इन्हें डाउनलोड भी कर लेते हैं. लेकिन, ऐप्स या सॉफ्टवेयर को अपडेट करते वक्त थोड़ी सावधानी जरूर रखनी चाहिए. हाल ही में एक नया एंड्रॉयड मालवेयर ढूंढा गया है जो 232 बैंकिंग ऐप्स को निशाना बना रहा है. दावा किया जा रहा है कि मालवेयर को यूजर्स के लॉगिन से जुड़ी जानकारियां चोरी करने के लिए डिजाइन किया गया है.
क्या होता है मालवेयर
मालवेयर एक तरह का सॉफ्टवेयर ही होता है जिसे कंप्यूटर या स्मार्टफोन में बिना यूजर की जानकारी के सेंध मारने के लिए बनाया जाता है. इसके जरिए हैकर्स स्मार्टफोन डिवाइस को टारगेट करते हैं और उसमें से यूजर की जरूरी जानकारी चोरी कर लेते हैं. 
इन बैंकिंग ऐप्स पर है खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया मालवेयर भारतीय बैंकों के ऐप्स को निशाना बना रहा है. इनमें HDFC मोबाइल बैंकिंग, एक्सिस मोबाइल, SBI पर्सनल, ICICI बैंक, IDBI बैंक, बड़ौदा एमपासबुक और यूनियन बैंक के ऐप्स शामिल हैं. क्विकहील सिक्योरिटी लैब्स के मुताबिक इस एंड्रॉयड बैंकिंग मालवेयर को Android.banker.A2f8a बताया जा रहा है.
क्यों किया गया है डिजाइन
क्विकहील सिक्योरिटी लैब्स का दावा है कि इस मालवेयर को यूजर्स के लॉगिन से जुड़ी जानकारियां चोरी करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह मालवेयर मोबाइल के एसएमएस हाइजैक करने से लेकर खतरनाक सर्वर पर फोन के कॉन्टैक्ट्स और एसएमएस अपलोड कर सकता है.
फोन में कैसे भेजा जाता है मालवेयर
क्विकहील के ब्लॉग के मुताबिक, Android.banker.A2f8a फर्जी फ्लैश प्लेयर ऐप के जरिए फैलाया जा रहा है. इसे आम तौर पर थर्ड पार्टी ऐप स्टोर में भेजा जा रहा है. ऐडोब फ्लैशप्लेयर इंटरनेट पर काफी पॉपुलर प्रोडक्ट है. फ्लैश प्लेयर की लोकप्रियता दुनिया भर में काफी है, इसलिए इसे हैकर्स टारगेट पर पहुंचने के लिए इस्तेमाल करते हैं.
कैसे काम करता है ये मालवेयर
यह मालवेयर फ्लैश के जरिए आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल होता है. हालांकि, इंस्टॉल होने पर इसका आइकॉन नहीं दिखाई देता. दरअसल, मालवेयर बैकग्राउंड में काम करता है और इन 232 बैंकिंग ऐप्स में से किसी एक को चेक करता है. टारगेट ऐप मिलते ही स्मार्टफोन यूजर को नोटिफिकेशन भेजता है, जो दिखने में बैंकिंग ऐप जैसा ही होता है और यूजर आसानी से धोखा खा सकते हैं. नोटिफिकेशन को ओपन करते की एक फर्जी लॉग इन विंडो दिखाई देती है, यहीं से आपकी संवेदनशील जानकारियां हैकर्स के पास जाती है. मालवेयर आपके स्मार्टफोन के मैसेज को भी हाइजैक कर लेता है इसलिए यह OTP को भी रीड कर लेता है. इसलिए सावधान रहकर ही किसी नोटिफिकेशन को ऑन करें.

Thursday, 11 January 2018

नरेन्द्र मोदी की रोचक बाते | Interesting Facts About Narendra Modi Hindi

 Facts About Narendra Modi

हमारे प्रधानमंत्री जिन्होंने पूरी दुनियाभर में भारत को फिर से एक शक्तिशाली और महत्वपूर्ण देश की सूचि में शामिल किया। ये उनकी अप्पर मेहतन और लगन का ही नतीजा है। दोस्तों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे और कुछ ऐसी भी बाते होंगी की शायद् वो आपको पता नहीं होंगी। आज हम आपके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कुछ रोचक बाते / Interesting Facts About Narendra Modi लेकर आये हैं।
ये हमारा एक छोटासा प्रयास है उनके बारे में और अधिक बातोँ को जानने का जिसमे कुछ बाते शायद आप जानते होंगे तो आईये पढ़ते हैं नरेंद्र मोदीजी के बारे कुछ रोचक बाते…


नरेन्द्र मोदी की रोचक बाते / Interesting Facts About Narendra Modi Hindi

• नरेन्द्र मोदी का जन्म गुजरात के वडनगर में 17 सितम्बर 1950 को एक मध्यम वर्गीय परीवार में हुआ।
• उनके पिता का नाम दामोदरदास मूलचंद और माता का नाम हीराबेन था। उनके माता-पिता को कुल छह संताने थी।
• मोदी ने वडनगर की स्कूल से ही शिक्षा ग्रहण की। बचपन से ही उन्हें राजनीती ने रूचि थी। बाद में उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी से राजनीती विज्ञानं में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
• युवावस्था में ही वे अपनी भाई के साथ एक चाय स्टाल चलाते थे। इंडो-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर सैनिक बनकर भी सेवा की थी।
• नरेन्द्र मोदी शाकाहारी है और एक बेहतरीन वक्ता है। वे एक अन्तर्मुखी और सदा काम करते रहने वाले व्यक्ति है।
• अपने स्कूल के समय से ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य थे। बाद में भारतीय जनता पार्टी में उनका नामनिर्देशन किया गया।
• भारतीय जनता पार्टी में मोदी ने कड़ी महेनत से काम किया और इसीलिए उन्हें पार्टी का जनरल सेक्रेटरी बनाकर दिल्ली भेजा गया। बाद में उन्हें बीजेपी का नेशनल सेक्रेटरी भी बना दिया गया।
• 2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। उन्होंने केसुभाई पटेल की जगह ले ली थी।
• 2002 में राजनैतिक दबाव के चलते उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उसी साल चुनाव में वे भारी बहुमतो से विजयी होकर पुनः गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
• इसके बाद दोबारा 2007 और 2012 के चुनावो में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने गुजरात का मुख्यमंत्री बनकर 2063 दिनों तक सेवा करने का रिकॉर्ड बनाया है।
• मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी काफी प्रसिद्ध है। 31 अगस्त 2012 को गूगल प्लस के Netizens से बातचीत करने वाले वे पहले भारतीय राजनेता है।
• पुरे भारत के इतिहास में कांग्रेस के बाद सिर्फ बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जिसने अपने दम पर लोकसभा चुनावों 2014 में पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। BJP ने अपने पुरे इतिहास में लोकसभा में पूर्ण बहुमत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही प्राप्त किया है।
• हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सिर्फ 5 घंटे से भी कम नींद लेते हैं, वो रात को कितने भी देर से सोये लेकिन वो हर हालात में सुबह 4 बजे तक उठ जाते हैं।
• मोदी जी किसी भी बड़ा कम करने से पहले और अपने जन्मदिन पर अपनी माँ हीराबेन का आशीर्वाद जरुर लेते हैं।
• 1976 में आपातकाल काल के समय में नरेंद्र मोदीजी ने इंदिरा गांधीजी के खिलाफ काफी जमकर लढाई लढी, उस वक्त पर उनके मार्गदर्शक जय प्रकाश नारायण जी थे।

Wednesday, 10 January 2018


भारत में लॉन्च हुआ सैमसंग का पहला दो फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत


सैमसंग इंडिया ने अपना गैलेक्सी A8 प्लस हैंडसेट भारत में लॉन्च कर दिया है. हैंडसेट की सबसे खास बात इसमें दिया गया डुअल फ्रंट कैमरा है. आपको बता दें कि इस हैंडसेट को हाल ही में वियतनाम में लॉन्च किया गया था. सैमसंग गैलेक्सी A8 प्लस एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया पर मिलेगा. ये हैंडसेट इनफिनिटी डिस्प्ले डिजाइन, वॉटर और डस्ट-रेसिस्टेंट बॉडी के साथ आता है. 
क्या है कीमत
भारत में इसकी शुरुआती कीमत 32990 रुपए रखी गई है. गौरतलब है कि वियतनाम में सैमसंग के इस हैंडसेट की कीमत 13,490,000 वियतनामी डॉलर है. इस कीमत के साथ भारत में गैलेक्सी A8 प्लस को वनप्लस 5T, नोकिया 8, गूगल पिक्सल 2 और LG G6 जैसे हैंडसेट्स से चुनौती मिलेगी.

क्या हैं स्पेसिफिकेशंस
गैलेक्सी A8 प्लस में एक 6 इंच फुलएचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल की सेफ्टी के लिए इसमें गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस की तरह एक कर्व्ड ग्लास है. हैंडसेट में एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है. गैलेक्सी A8 प्लस 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ आता है.
डुअल फ्रंट कैमरा
कंपनी ने इस हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं. फोन में अपर्चर f/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर f/1.8 के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है. दोनों सेंसर के साथ यूजर को सेल्फी लेने के दौरान बैकग्राउंड को धुंधला इफेक्ट दे सकता है. रियर कैमरा की बात करें तो हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है. ये वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसमें हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फीचर्स भी अवेलेबल हैं.
कनेक्टिविटी और बैटरी
स्टोरेज की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी A8 प्लस 64/256 जीबी मेमोरी के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें एक 3500 mAh पावर की बैटरी है. फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर काम करता है.

Saturday, 6 January 2018

डेबिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, इस ATM से बिना कार्ड और पिन के ही निकलेगा कैश

 

नई दिल्ली : बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आ रहे हैं. अब एक ऐसा एटीएम आ रहा है जिससे आप बिना कार्ड या पिन के ही कैश निकाल सकेंगे. जी हां यह कोई काल्पनिक बात नहीं बल्कि हकीकत है. इस सुविधा के बाद यदि आपका एटीएम कही खो जाता है या फिर आप पिन भूल जाते हैं तो आपको कैश निकालने के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है. इससे आप बिना एटीएम और पिन के अपनी जरूरत को पूरा कर सकेंगे. अभी एटीएम कार्ड के गुम हो जाने या पिन भूल जाने पर ग्राहक को दिक्कत होती है.
ग्राहकों को मिलेगा फायदा
कार्ड खोने पर आपको बैंक से नया कार्ड प्राप्त करने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है. जब तक आपको कार्ड नहीं मिलता आप काफी परेशान रहते हैं. लेकिन अब आप इन सभी चिंताओं को बाय-बाय कह सकते हैं. आपको बता दें कि प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक यस बैंक (yes bank) ने फिनटेक क्षेत्र की स्टार्टअप नियरबाय टेक्नॉलजीज के साथ करार किया है. इसके तहत नियरबाय टेक बैंक को आधार आधारित ऐसा एटीएम उपलब्ध कराएगी जिसमें कार्ड या पिन की जरूरत नहीं होगी.


स्मार्टफोन पर हो सकेगा इस्तेमाल
ग्राहक रिटेलरों के पास पैसा जमा करा सकेंगे और निकाल सकेंगे. पेनियरबाय मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल स्मार्टफोन पर किया जा सकेगा. इसमें कोई रिटेलर ग्राहकों के लिए आधार एटीएम-आधार बैंक शाखा के रूप में काम कर सकेगा और नगदी जमा कराने या निकासी की सुविधा दे सकेगा. यस बैंक और नियरबाय ने इस सेवा को शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ में काम किया है.


पेनियरबाय आधार एटीएम यस बैंक और बिजनेस कॉरस्पॉन्डेंट के जरिए उपलब्ध होगा. इसके नेटवर्क में 40,000 टच पॉइंट होंगे. आधार नंबर और अंगुली की छाप का इस्तेमाल कर ग्राहक उन स्थानों से नकदी निकाल सकेगा या किसी तरह का अन्य लेनदेन कर सकेगा. नियरबाय ने आधार सेवाओं के बारे में जागरूकता और इसको लोकप्रिय बनाने के लिए रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया से करार किया है.

MAKE JOKE OF - LAL JI KA NEW YEAR

 video pasand aaye to hamara facebook page like kare



Friday, 5 January 2018

इस नंबर पर कॉल करते ही आधार से लिंक हो जाएगा मोबाइल नंबर

 आपने भी अभी तक आधार से मोबाइल नंबर को लिंक नहीं कराया है तो यह खबर आपके लिए अहम है. दरअसल पिछले दिनों टेलीकॉम कंपनियों से ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा गया था जिससे ग्राहक घर बैठे ही अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा सकें. 


नई दिल्ली : आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए पहले 31 दिसंबर 2017 अंतिम तिथि थी. लेकिन अब 31 मार्च 2018 तक अपने मोबाइल नंबर से आधार लिंक कराया जा सकता है. यदि आपने भी अभी तक आधार से मोबाइल नंबर को लिंक नहीं कराया है तो यह खबर आपके लिए अहम है. दरअसल पिछले दिनों टेलीकॉम कंपनियों से ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा गया था जिससे ग्राहक घर बैठे ही अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करा सकें. इसके बाद कंपनियों ने यह व्यवस्था 1 जनवरी से शुरू कर दी है. इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद आपको अपने नंबर को आधार से जोड़ने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है.
यूआईडीएआई ने नंबर जारी किया
इस व्यवस्था से घर बैठे ही आप अपना नंबर आधार से लिंक करा सकेंगे वो भी चंद मिनटों में. आधार अथॉरिटी यूआईडीएआई ने एक नंबर जारी किया है. आपको इस नंबर पर कॉल करना है और आधार से जुड़ी सभी जानकारी मुहैया कराने के बाद आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा. इसके लिए आधार अथॉरिटी ने यूजर्स को मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए हैं. इन मैसेज में ग्राहकों को टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी जा रही है.
यह पूरी प्रक्रिया ओटीपी आधारित
इस नंबर पर आप कॉल करके अपने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करा सकते हैं. दरअसल यह प्रक्रिया ओटीपी आधारित है, जो कि 1 जनवरी से लागू हो गई है. अब कोई भी यूजर अपने मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर 14546 डायल करके अपने आधार को मोबाइल से लिंक करा सकता है. इस नंबर को डॉयल करने पर सबसे पहले आप से आधार नंबर पूछा जाएगा. यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा.
आप अपनी सही-सही डिटेल दें
आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके आधार के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर 'वन टाइम पासवर्ड' (OTP) आएगा. आप ओटीपी मिलने के बाद इसे एंटर कर दीजिए. ओटीपी एंटर करते ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा. यहां आपको यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप अपनी सही-सही डिटेल दें. आप जब अपनी आधार से जुड़ी जानकारी दर्ज करेंगे, उसके बाद यूआईडीएआई का सिस्टम इसे वेरीफाई करता है.
जानकरी सही पाए जाने के बाद ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होगा. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपका कम से कम एक मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होगा तो आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे.

इसे अलावा 70 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाले लोगों, अनिवासी भारतीय और दिव्यांगों का मोबाइल नंबर मोबाइल कंपनियां घर जाकर आधार से लिंक करेंगी. सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसे यूजर्स को मोबाइल आधार वेरिफिकेशन व्यक्तिगत तौर पर किया जाए. फिलहाल यह आईएवीआर नंबर केवल एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन के लिए काम कर रहा है. जियो, बीएसएनएल और एमटीएनएल के ग्राहकों को इसके लिए लिए इंतजार करना होगा.



 

4GB रैम और कई धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ NOKIA 6, पढ़िए फीचर्स

 

 

 

 

नई दिल्ली : नोकिया के स्वामित्व वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने बाजार में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन नोकिया 6 (NOKIA 6) लॉन्च कर दिया है. इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया था. इसके शुक्रवार को लॉन्च होने की खबर जी न्यूज ने आप तक पहुंचाई थी. नोकिया का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन नोकिया 6 का अपग्रेड वेरिएंट हैं. नोकिया 6 को 32 GB और 64 GB इंटरनल मेमोरी के साथ लाया गया है. अभी चीन के अलावा अन्य देशों के बाजार में इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
Nokia 6 (2018) हैंडसेट को ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है. नए नोकिया 6 (Nokia 6) में फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पर जगह दी गई है. वहीं कैपेसिटिव बटन की जगह फोन में ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन का इस्तेमाल किया है. नोकिया 6 मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है और इसे बनाने में 6000 सीरीज एल्युमिनियम शीट का इस्तेमाल किया गया है.

डिस्प्ले
नोकिया 6 (2018) में 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिज्यूलूशन 1080x1920 पिक्सल है और यह आस्पेक्ट रेशियो 16:9 के साथ आता है. सुरक्षा के लिहाज से फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है.
प्रोसेसर और रैम
नोकिया 6 (2018) में 2.2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इस फोन को कंपनी ने 6 GB और 4 GB रैम के साथ बाजार में उतारा है. इंटरनल स्टोरेज के लिए इसमें 32 GB और 64 GB का विकल्प है. फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है.
हाइब्रिड सिम स्लॉट
नोकिया ने नए फोन को हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ लॉन्च किया है. यानी आपके पास दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने का विकल्प होगा. फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
कैमरा
फोन में ड्युल एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 16 MP का रियर कैमरा है. साथ ही सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 और 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया है. नोकिया का नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है.
कीमत व उपलब्धता
32 GB स्टोरेज और 4 GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,600 रुपए) और 64 GB स्टोरेज की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,600 रुपए) है. Nokia 6 (2018) अभी चीन में ई-कॉमर्स वेबसाइट Suning पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 10 जनवरी से शुरू होगी

 

Thursday, 4 January 2018

IT Horror Movie Dual Audio


Bollywood hollywood movie download 
 
hi friend welcome to my blogger aapko yaha milegi new movies bollywood aur hollywood wo bhi dual audio aur agar aapko koi movie chahiye to aap mujhe comment kr ke bata skte hai aur aap mera facebook pagehttps://www.facebook.com/bollywoodhollywooddualaudio/ like kar skte hai aapko waha bhi movie link mil jayega or software link bhi