bollywood hollywood movies

Thursday, 18 January 2018

NEW LAUNCH : देश का सबसे सस्ता फोन, Nokia 3310 को देगा टक्कर!



मोबाइल निर्माता कंपनी वीवा (Viva) ने भारतीय बाजार में अपना पहला फीचर फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि लॉन्च किया गया Viva V1 भारत का सबसे सस्ता फोन है. दरअसल वीवा एक स्टार्टअप कंपनी है, जिसने Viva V1 नाम से अपना पहला फोन लॉन्च किया है. इस फोन की कीमत 349 रुपए है. इस फोन में कंपनी ने 650mAh की बैटरी दी है. यदि आप एक बार चार्ज करने के बाद लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने वाला कोई फोन लेना चाहते हैं तो Viva V1 आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
15 दिन तक स्टैंडबाय बैकअप
कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 15 दिन तक स्टैंडबाय बैकअप देती है. ब्लू ऑरेंज कलर में पेश किए गया यह फोन मोबाइल उपभोक्ताओं को कम कीमत में बेहतर तकनीक देने के वादे के साथ आया है. फिलहाल इस फोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट शॉपक्लूज (www.shopclues.com) से खरीद सकते हैं. फोन के फीचर और कीमत जानने के बाद तो यही लग रहा है कि कंपनी ने फोन को ऐसे उपभोक्ताओं को फोकस करते हुए लॉन्च किया है जो फोन कॉल या मैसेज जैसी बुनियादी जरूरत के लिए प्रयोग करते हैं.



'स्नेक गेम' खेलने की याद होगी ताजा
भारत के सबसे सस्ते फीचर फोन वीवा वी1 में 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले और कीपैड दिया गया है. कंपनी की तरफ से बताया गया कि डिस्प्ले में इस्तेमाल की गई तकनीक के कारण दिन या रात में किसी भी वक्त इसकी स्क्रीन को स्पष्ट देखा जा सकता है. वीवा वी1 में वाइब्रेटर, एफएम रेडियो और टॉर्च देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की गई है. आप यदि यह गेम खरीदते हैं तो 'स्नेक गेम' खेलने की आपकी याद ताजा हो जाएगी.
कंपनी ने 349 रुपए में वीवा वी1 में तमाम फीचर देने की कोशिश की है. कम कीमत में मिलने वाले ये सभी फीचर आपको पसंद आ सकते हैं. वीवा वी1 सिंगल सिम 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है. एसएमएस, फोनबुक, कैल्कुलेटर, कैलेंडर जैसे कई विकल्प इस फोन में दिए गए हैं. वीवा वी1 खरीदने के साथ ही आपको 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है. इसके बाद कंपनी का 1.44 इंच के डिस्प्ले में इस तरह के अन्य मोबाइल भी उतारने का मन है.

एक नजर में फीचर
  • 1.44 इंच का मोनोक्रोम डिस्प्ले
  • वाइब्रेटर, एफएम रेडियो और टॉर्च
  • सिंगल सिम 2जी नेटवर्क सपोर्ट
  • एसएमएस, फोनबुक, कैल्कुलेटर, कैलेंडर
इस रेंज के अन्य फोन
  • रॉकटेल आर1280- कीमत 399 रुपए
  • स्मार्टवन एस2- कीमत 609 रुपए
  • इंटेक्स ईको बीट्स - कीमत 690 रुपए
  • जियो फीचर फोन- कीमत 1,740 रुपए

No comments:

Post a Comment